तथागत गौतम बुद्ध से सीखिए क्षमा करना?
सभी सम्मानित साथियों को नमो बुद्धाय जय भीम हम आपको आज के इस ब्लॉग मे भगवान गौतम बुद्ध से जुड़ी एक प्रेरणा दायक कहानी के बारें में बताएंगे और कुछ ज्ञान प्राप्त करेंगे...🌺🙏💐 .. एक बार की बात है एक इंसान भगवान गौतम बुद्ध के ऊपर बहुत ही ज्यादा क्रोधित हो जाता है।उसे इतना गुस्सा आ रहा होता है की उसे खुद नही पता की आज वह क्या कर देगा , उसके गुस्से का कारण यह था की उसके तीनों ही बेटें गौतम बुद्ध के सरण में आ चूके है गौतम बुद्ध के शिष्य बनने के बाद उसके तीनों बेटें अपना सारा समय योग ध्यान और उपदेष आदि में निकालते थें। उस इंसान को इस बात की चिंता होती थी की उसके बाद उसका व्यापार कौन संभालेगा ,उसने इतनी रात दिन मेहनत करके इतना बड़ा व्यापार खड़ा किया है आखिर उसे कौन संभालेगा इस बारे में सोचकर वह इतना ज्यादा क्रोधित हो जाता है,की वह सीधा चला जाता गौतम बुद्ध के दरबार में अब वह दरबार में पहुंचता है तो उसकी नजर जाती गौतम बुद्ध के तरफ गौतम बुद्ध का शांति भरा चेहरा देखकर उसका आधा गुस्सा तो वही खतम हो जाता है । क्योंकि वह घर से सोचकर आया था की वह आज कुछ ना तो कुछ करेगा जरूर, आज गौतम बुद्ध को सबक सिख...