समाज के युवा।।
जय भीम नमो बुद्धाय... समय कोई भी रहा हो सामाजिक आध्यात्मिक तक की पगडंडी राह युवा ने ही बनाई है हिमालय की ऊंचाई और सागर की गहराई को नापने का साहस दीवाने ही दिखाया है। अतीत इस बात का सबसे बड़ा गवाह है कि जब भी किसी समाज देश अथवा युग में बदलाव की आवश्यकता और ललक पैदा हुई है तब उस काल की युवा पीढ़ी ने आगे बढ़कर अपना बलिदान दिया है भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का प्रत्येक पृष्ठ ऐसे ही गाथाओं से भरा पड़ा है। दुनिया में जो भी परिवर्तन बदलाव आए हैं उनमें युवाओं की अपनी भूमिका रही है अगर कहां जाएगी युवा ही परिवर्तन बदला निर्माण रचना संघर्ष साधना का मार्ग प्रस्तुत करता है तो यह कदापि अतिशयोक्ति नहीं बल्कि यह सत्य है। सामाजिक राजनीतिक सांस्कृतिक आर्थिक धार्मिक आध्यात्मिक कोई भी परिवर्तन एवं निर्माण उसके पीछे युवा ही महत्वपूर्ण भागीदारी है। युवाओं ने ही आज तक नए मार्ग खोले हैं युवा करवट लेता है तभी नए रास्ते खुलते हैं युवा एक सकती है दुनिया में हुए किसी भी प्रकार के परिवर्तन में युवा ही आगे रहा है वह परिवर्तन का वाहक है युवा के चारों ओर ही परिवर्तन बदलाव रचना निर्माण संघर्ष साधना रहती है। प्रत्...